Breaking News

नेट पर खेल: 50 हजार गंवाने के बाद छात्र ने मौत को गले लगाया, गरीब पिता ने कहा- मेरे लिए पैसे नहीं तुम जरूरी थे

 

कानपुर में गोविंदनगर थाना क्षेत्र के दादानगर, रामगंगा नहर के चैनल में रविवार को फंसा मिला शव आर्डनेंस फैक्टरीकर्मी के इकलौते बेटे का निकला। ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान पिता के खाते से 50 हजार रुपये हारने के बाद पत्र वह लिखकर 15 जनवरी को घर से लापता हो गया था

पत्र में उसने नहर में कूदकर जान देने की बात कही थी। मूलरूप से छपरा, बिहार निवासी आर्डनेंस में मशीन ऑपरेटर नितेश कुमार परिवार के साथ अर्मापुर में रहते थे। उनके इकलौता बेटे नितिन (17) को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी। पिता के मोबाइल से ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान उसने उनके खाते से 50 हजार रुपये गंवा दिए थे।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *