Breaking News

देहरादून से केदारनाथ तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय दौरा, प्रशासन अलर्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगले महीने उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। यह दौरा 12 जून से शुरू होगा, जिसमें राष्ट्रपति देहरादून और केदारनाथ धाम से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

देहरादून में आगमन और मुलाकातें

12 जून की दोपहर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना में रुकेंगी, जहां वे विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात भी करेंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी।

IMA परेड की लेंगी सलामी

13 जून को राष्ट्रपति भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस दौरान वह परेड की सलामी लेंगी। यह परेड भारतीय सेना के भावी अधिकारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है और उनके करियर का यादगार क्षण होती है। यह पहली बार होगा जब राष्ट्रपति मुर्मू इस परेड की सलामी लेंगी।

केदारनाथ धाम में दर्शन

14 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वह दोपहर में हवाई मार्ग से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

सुरक्षा और तैयारियां तेज

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए उत्तराखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देहरादून और केदारनाथ दोनों जगह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठकें हो चुकी हैं और संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

इस वीवीआईपी दौरे को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

Check Also

हिमंत सरकार का नया प्रशासनिक मॉडल, 16 मंत्रियों को सौंपी गई 35 जिलों की जिम्मेदारी

असम सरकार ने राज्य के सभी 35 जिलों के लिए गार्जियन मंत्रियों की नियुक्ति कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *