Breaking News

नगर सहकारी बैंक पर RBI सख्त: रु. 4 करोड़ बकाया, जमा नहीं किया तो बैंक बंद करने का फैसला

 

RBI strict on Municipal Cooperative Bank for Loan of Rs 4 crores outstanding

आरबीआई

 नगर सहकारी बैंक ने अपने खाताधारकों को करीब चार करोड़ रुपये लोन दिए हैं। यह रकम 23 वर्ष में दी गई है और इसकी रिकवरी नहीं हो सकी है। अब एनपीए खाते के इस लोन को जमा कराने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से सख्ती की गई है।

 

बकाए रकम को जमा करने के लिए आरबीआई ने समय सीमा भी तय कर दी है। अगर तय अवधि में रकम जमा नहीं हुई तो आरबीआई, बैंक के संचालन पर रोक भी लगा सकता है। आरबीआई ने बंदी के संकेत भी दे दिए हैं। दो महीने पहले आरबीआई ने बैंक प्रबंधन और खातों की जांच भी कराई है, जिसमें कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पता चला कि बैंक के सचिव ने भी 33 लाख रुपये लोन के तौर पर लिए हैं, जिसे जमा कराने के लिए आरबीआई ने उन्हें पत्र लिखा हैं।

Check Also

यूपी-लखनऊ में कमजोर मानसून की चेतावनी, गर्मी बढ़ी; खेती पर असर पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *