Breaking News

Mathura: निर्माणाधीन घर की सीढ़ियां भरभराकर गिरी, दो लोग घायल हो गए; घर का मालिक भागा

 

Stairs of house under construction collapsed two injured

मलबा

मथुरा के शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्री नगर में मंगलवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान की सीढ़ियां भरभराकर दो मजदूरों पर गिर गईं। दोनों हादसे में घायल हो गए। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मकान मालिक मौके से फरार हो गया।

भरतपुर गेट इलाके के बद्री नगर में गिलिट कारोबारी द्वारा एक मकान को खरीदा गया है। मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर मकान के भीतर बनी सीढ़ियां अचानक से मजदूर सोनू और मानिक लाल पर गिर गईं। मलबा गिरने की तेज आवाज पर आस पड़ोस के लोग पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्हें भर्ती कराया गया। इधर, मकान पर ताला लगाकर मालिक भाग गया। थाना पुलिस की टीम भी पहुंची।

इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार घायल अस्पताल में भर्ती हैं। मामले में किसी के द्वारा लापरवाही बरतने की तहरीर मिलेगी तो जांच की जाएगी।

Check Also

सिर्फ धूप नहीं, Vitamin D की कमी दूर करने के लिए ये चीजें भी हैं जरूरी

शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन D बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *