Breaking News

अलीगढ़ समाचार। ट्रेन में केरोसिन की बोतल मिलने के बाद,ट्रेन धुलवाई गई।

 

Kerosene bottle found in train

केरोसिन की स्मेल आने पर जांच करती आरपीएफ व स्टेशन के अधिकारी
– फोटो : रेलवे प्रशासन

बिहार में हुए हादसे के बाद इटावा में पिछले दिनों दो ट्रेनों की बोगियों में आग लग जाने की घटना के बाद रेलवे विभाग खासा सतर्क हो गया है। इसको लेकर अभियान चलाकर यात्रियों को जागरूक बनाया जा रहा है।

इसी क्रम में 22 नवंबर को कानपुर की ओर से दिल्ली जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में इंजन से तीसरे कोच में केरोसिन की बदबू आने पर अफरा-तफरी मच गई। इस पर ट्रेन को पहले शिकोहाबाद स्टेशन पर चेक किया गया। जहां केरोसिन ऑयल से भरी एक बोतल मिली। ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया। जहां उसकी धुलाई एवं सफाई कराने के बाद गंतव्य को रवाना किया गया।

Check Also

एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास, अमित शाह बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *