Breaking News

अलीगढ़: शहर में स्मार्ट सिटी योजना पर आज काम होगा और इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी.

 

Smart city work will be done in the city today

बिजली गुल
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ शहर के कुछ इलाकों में मंगलवार सुबह स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कुछ काम होंगे। इस दौरान विद्युत वितरण खंड द्वितीय के तीन बिजलीघर जमालपुर, मेडिकल कॉलेज व दीनदयाल की आपूर्ति दो घंटे बंद रहेगी।

 

यह जानकारी देते हुए एसडीओ क्वार्सी ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे से दो घंटे के लिए यह आपूर्ति बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान दीनदयाल अस्पताल की आपूर्ति विक्रम कॉलोनी उपकेंद्र से चालू रखी जाएगी, मगर 33 केवी लाइन बंद होने के कारण तीनों इलाकों में आपूर्ति नहीं रहेगी। इसी तरह वितरण खंड तृतीय के एसडीओ के अनुसार लालताल, किला रोड, आरसीएम, टाउन व साईं मंदिर सब स्टेशन की आपूर्ति सुबह 6:30 से दो घंटे के लिए बंद रहेगी। इस दौरान इन इलाकों में पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा।

Check Also

कृषक दुर्घटना योजना का लाभ नहीं मिलने पर जन अधिकार पार्टी सक्रिय, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की उठी मांग

सोनभद्र में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभ में कथित देरी का मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *