Breaking News

UP समाचार: आगरा हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा राज्यसभा में गूंजा, सपा सांसद ने कहा कि वकील लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं

 

उत्तर प्रदेश के आगरा में हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में गूंजा। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने आगरा में हाईकोर्ट की खंडपीठ होने का मुद्दा उठाया। कहा कि अधिवक्ता लंबे समय से खंडपीठ की स्थापना के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सुमन ने कहा 1866 से 1868 तक नॉर्थ वेस्ट प्रोविंस में हाईकोर्ट आगरा में स्थापित था। तत्पश्चात इसे इलाहाबाद स्थानांतरित कर दिया गया। 1956 में ऑल इंडिया हाईकोर्ट लॉयर्स की बैठक हुई, जिसमें आगरा में पुन हाईकोर्ट स्थापित करने की मांग उठाई गई। 1966 में हाईकोर्ट की 100वीं वर्षगांठ मनाई गई, जिसमें तीन सप्ताह इलाहाबाद एवं एक सप्ताह आगरा में विभिन्न कार्यक्रम हुए।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *