Breaking News

प्रयागराज में नैनी एफसीआई रोड की खराब स्थिति: गड्ढों में भरे पानी के कारण बार-बार हो रहे हादसे, स्कूली बच्चे भी हुए घायल।

 

प्रयागराज के नैनी एफसीआई रोड की स्थिति चिंताजनक हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय निवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन न तो स्थानीय पार्षद और न ही विभाग ने इस ओर ध्यान दिया।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चों का आना-जाना होता है। गड्ढों में भरे पानी के कारण कई बच्चे चोटिल हो चुके हैं। पिछले सप्ताह एक ई-रिक्शा के पलटने से दो महिलाएं और तीन बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को सीएससी में भर्ती कराया गया।

विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद गड्ढों में गिट्टी तक नहीं डाली गई। सेवा क्षेत्र होने के कारण कुछ तकनीकी समस्याएं बताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन भी किया, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। सड़क की मरम्मत न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

 

Check Also

मध्य पूर्व तनाव के बीच राहत के संकेत, Strait of Hormuz को लेकर समझौते की चर्चाएं तेज

मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव के बीच United States और Iran के बीच संभावित समझौते की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *