Breaking News

बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा घाट पर भारी भीड़: ब्रह्म मुहूर्त से श्रद्धालुओं ने की स्नान, पूजा-अर्चना और दान-दक्षिणा का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

 

संभल के बबराला राजघाट पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचने लगे।

 

श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान के बाद मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना की। सूर्य को अर्घ्य दिया गया। श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को आटा, चावल, उड़द, गुड़ और वस्त्र का दान किया।

श्रद्धालु योगेश कुमार ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा गौतम बुद्ध की जयंती है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। श्रद्धालु कंचन ने कहा कि वह परिवार के साथ स्नान करने आई हैं। उनके अनुसार बुद्ध पूर्णिमा का स्नान विशेष फलदायी होता है।

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए। स्नान का क्रम देर शाम तक चलता रहा।

 

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *