Breaking News

Bareilly समाचार: आला हजरत खानदान की बहू निदा खान को धमकी दी गई कि वह सिर काटकर चौराहे पर लटका दी जाएगी।

 

बरेली में आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिर काटकर चौराहे पर लटकाने की धमकी दी गई है। निदा खान ने मुख्यमंत्री व बरेली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

अदालत ने बृहस्पतिवार को निदा की अपील पर घरेलू हिंसा के मामले में किराये के मद में शीरान रजा की तरफ से दिए जाने वाले चार हजार रुपये को बढ़ाकर दस हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया था। इसके अलावा जुर्माने के तौर पर तीन लाख की जगह एकमुश्त दस लाख रुपये देने के आदेश दिए थे।

निदा का कहना है कि इस आदेश के बाद शुक्रवार को उन्हें एक्स पर धमकियां मिल रही हैं। धमकी देने वाले ने लिखा है कि तेरा सिर काटकर चौराहे पर लटका दूंगा। अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *