Breaking News

बलिया पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया: डीसीएम में लदे 11 ऊंट बरामद, आरोपियों को जेल भेजा – बलिया न्यूज़।

 

बलिया के नरही पुलिस ने तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम किया गया। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई कर नसीरपुर मठ के पास चेकिंग के दौरान एक डीसीएम में लदे 11 ऊंटों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

.

ये ऊंट तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम शान मोहम्मद, दिलशाद, और सुनील कुरैशी थे। जिनका संबंध विभिन्न जिलों से था। पुलिस ने तस्करी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

इसके अलावा, नरही पुलिस ने पशु तस्करी के वांछित आरोपी हनुमान साहनी को भी गिरफ्तार किया। इस तरह की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क को तोड़ा और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की। पशुओं की तस्करी जैसे अपराधों को रोकने में मददगार साबित हो रही है।

Check Also

एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास, अमित शाह बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *