Breaking News

Sultanpur में नाली निर्माण पर बवाल, प्रधान प्रतिनिधि पर हमला; कैंसर पीड़ित बुजुर्ग घायल

 

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा गांव में सरकारी विकास कार्य के दौरान गंभीर हिंसा का मामला सामने आया है। यहां इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण के कार्य के बीच ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक तिवारी सोमवार शाम करीब 5:30 बजे ब्लॉक से स्वीकृत नाली की खुदाई का काम मशीन से करवा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और काम रुकवाने लगे। आरोप है कि उन्होंने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमलावरों में शिवांश (उर्फ ओम), जय, भुवनेश, सर्वेश और राजेंद्र प्रसाद शामिल थे। विवाद बढ़ने पर अशोक तिवारी पर जानलेवा हमला किया गया और उनकी गाड़ी को भी पत्थरों से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

62 वर्षीय अशोक तिवारी ने बताया कि वह पहले से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। हमले में उनके पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि एक आरोपी सर्वेश दुबे पहले से ही गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और क्षेत्र में उसका दबदबा है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Check Also

जनसुनवाई में CM योगी ने सुनीं 200 फरियादियों की शिकायतें, अवैध कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आयोजित जनसुनवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *