Breaking News

जौनपुर की तीन बहनों ने रचा इतिहास: राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनीं पुलिस सिपाही, गांव में जश्न का माहौल

 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक परिवार ने अनूठी उपलब्धि हासिल की है। मड़ियाहू तहसील के महमदपुर अजोशी गांव की तीन बहनों ने पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय इंद्रपाल चौहान के पौत्रियां खुशबू, कविता और सोनाली चौहान को आरक्षी के पद पर चयनित किया गया है। तीनों बहनें खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं।

 

खुशबू चौहान ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर खो-खो में प्रतिनिधित्व किया है। कविता चौहान जौनपुर कबड्डी टीम से उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। सोनाली चौहान ने राष्ट्रीय स्तर पर क्रॉस कंट्री रेस में विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव रविचंद्र यादव ने बताया कि तीनों बहनों की कड़ी मेहनत का ही यह परिणाम है। मेहदीगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कोच रमेश चंद्र यादव और रवि चन्द्र यादव पिछले 20 वर्षों से बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। इनके प्रयासों से सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिला है। तीनों बहनों की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 

Check Also

मध्य पूर्व तनाव के बीच राहत के संकेत, Strait of Hormuz को लेकर समझौते की चर्चाएं तेज

मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव के बीच United States और Iran के बीच संभावित समझौते की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *