Breaking News

यूपी आईएएस अधिकारी ट्रांसफर: योगी सरकार ने किए ताबड़तोड़ तबादले, कई जिलों के डीएम और सीडीओ बदले

 

UP IAS Officer Transfer Yogi government transfers changed DM and CDO of many districts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कई जिलों के जिलाधिकारी और सीडीओ के तबादले किए गए हैं। यूपी की योगी सरकार ने ताबड़तोड़ तबादले करते हुए कई आईएएस और सीडीओ को इधर से उधर किया है।

2013 बैच के आईएएस सत्येन्द्र कुमार को महाराजगंज से हटाकर बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है। इनके अलावा 2015 बैच के आईएएस अनुनय झा, जो कि नगर आयुक्त मथुरा थे, उन्हें महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है।

बलिया के CDO आईएएस प्रवीण वर्मा को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का CEO बनाया गया है। 2011 बैच के आईएएस रवींद्र कुमार-II को झांसी के डीएम पद से हटाकर बरेली  के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। 2013 बैच के अविनाश कुमार को बाराबंकी डीएम के पद से हटाकर झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया है।

एक क्लिक में देखें अधिकारियों के तबादले की लिस्ट

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *