Breaking News

UP: इरफान सहित सात लोगों पर फर्जी आधार कार्ड मामले में आरोप तय; 18 मार्च को एमपीएमएलए लोअर कोर्ट में गवाही शुरू होगी

कानपुर में  फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत सात आरोपियों के खिलाफ एमपीएमएलए लोअर कोर्ट के विशेष न्यायाधीश आलोक यादव ने आरोप तय कर दिए हैं। मुकदमे में 18 मार्च से गवाही शुरू हो जाएगी। जाजमऊ आगजनी मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए इरफान ने दिल्ली से मुंबई तक की हवाई यात्रा की थी।

 

जाजमऊ थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने ग्वालटोली थाने में 26 नवंबर 2022 को नौ आरोपियों इरफान सोलंकी, उनके साले अनवर मंसूरी व अख्तर मंसूरी, सपा नेता नूरी शौकत, उसके भाई अशरफ अली उर्फ शेखू नूरी, नूरी के मौसा इशरत अली व ड्राइवर अम्मार इलाही उर्फ अली के अलावा रिजवान सोलंकी और अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Check Also

एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास, अमित शाह बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *