Breaking News

लखनऊ में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो पर अज्ञात बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना तहसील सदर अंडरपास के पास रात लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि जिस समय फायरिंग हुई, उस वक्त वाहन के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन से जुड़े तीन युवक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर कुछ दूरी पर चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और वाहन को निशाना बनाकर लगातार गोलियां चलाईं। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वाहन पर गोलियां लगने के कई निशान मिले हैं। साथ ही घटनास्थल से कारतूस के खोखे भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी रंजिश, विवाद और अन्य संभावित कारणों समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और संदिग्धों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जा सकेगा।

Check Also

कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले में बढ़ी कानूनी लड़ाई, हटाने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देगा मुस्लिम पक्ष; इमरान मसूद का सरकार पर निशाना

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद से जुड़े विवाद में नगर मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा 30 दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *