Breaking News

Mathura: सहेली का लक्ष्य घिनौना था..। घर से साथ ले आई; फिर पांच आरोपियों ने बारी-बारी लूटी आबरू।

 

मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में उसकी सहेली की संलिप्तता सामने आई है। बुधवार को पीड़िता ने इसका खुलासा किया। इधर, परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को पुलिस ने बरामद कर लिया। बेटी ने खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई। इसके साथ ही दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।

बुधवार को किशोरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस बयान के लिए उसे मथुरा लेकर आई। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह चारपाई पर सो रही थी। तभी पड़ोसी सहेली उसके पास आई और जगाकर अपने साथ ले गई। घर के सामने ले जाकर कहा कि यहां खड़े रहना। इसके बाद वह अपने घर में घुस गई और दरवाजा बंद कर लिया। तभी पांच युवक आए और उसे उठाकर खेत में बनी एक कोठरी में ले जाकर दरिंदगी की।

 

Check Also

मतदान से ठीक पहले Nusrat Jahan पर ED की कार्रवाई, 22 अप्रैल को पेश होने के निर्देश

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच Trinamool Congress (TMC) की पूर्व सांसद Nusrat Jahan को प्रवर्तन निदेशालय (ED) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *