Breaking News

मथुरा समाचार: बेकाबू कार सड़क किनारे खेत में जा घुसी, हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

 

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे से खेत में पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

हादसा छाता थाना क्षेत्र के नगला सौंद से सहार लिंक गोवर्धन रोड पर हुआ। मूल रूप से चौमा गांव निवासी सुभाष चंद्र बोस (23) दिल्ली में अपना निजी व्यापार करता था। वह रक्षाबंधन पर्व पर थाना क्षेत्र के नगला सौंद गांव निवासी अपनी बहन के गर आया था। शनिवार की शाम वापस दिल्ली जा रहा था। गोवर्धन रोड पर कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे धान के खेत में जा गिरी।

 

हादसे में सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने देखा तो रुक गए। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि सुभाष अपने साथियों के साथ दिल्ली जा रहा था। रास्ते में हुए हादसे में उसकी मौत हो गई है।

Check Also

मतदान से ठीक पहले Nusrat Jahan पर ED की कार्रवाई, 22 अप्रैल को पेश होने के निर्देश

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच Trinamool Congress (TMC) की पूर्व सांसद Nusrat Jahan को प्रवर्तन निदेशालय (ED) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *