Breaking News

यूपी में पुरुष दर्जी महिलाओं का माप नहीं ले सकेंगे: महिला आयोग ने सरकार को भेजा प्रस्ताव, जिम में महिला ट्रेनर अनिवार्य करने की भी सिफारिश – उत्तर प्रदेश न्यूज़।

 

यूपी महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इसमें कहा गया है कि पुरुष टेलर महिलाओं का माप नहीं ले सकता है। जिम और योगा सेंटर में भी महिला ट्रेनर होना चाहिए। इसकी निगरानी CCTV से की जाए।

.

इसके अलावा, महिलाओं के लिए विशेष कपड़े बचने वाले स्टोरों में भी महिला कर्मचारियों को रखा जाए। इसके अलावा कोचिंग सेंटरों में CCTV से निगरानी की जाए। शौचालय की सुविधा होनी चाहिए। दरअसल, 28 अक्टूबर को महिला आयोग की बैठक हुई थी। इसमें यह फैसला लिया। अब महिला आयोग ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है।

स्कूल बस में महिला सुरक्षाकर्मी जरूरी महिला आयोग का कहना है कि जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं का सत्यापन होना चाहिए। स्कूल बस में भी महिला सुरक्षाकर्मी या महिला टीचर को होना जरूरी है। नाट्य कला केंद्रों में महिला डांस टीचर की नियुक्ति की जाए। इसके अलावा, वहां CCTV की व्यवस्था की जाए।

Check Also

यूपी-लखनऊ में कमजोर मानसून की चेतावनी, गर्मी बढ़ी; खेती पर असर पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *