Breaking News

अम्बेडकरनगर में करोड़ों की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस ने फैजुल्लापुर से दबोचा, विदेशी खातों में भी हुए लेनदेन – अम्बेडकरनगर समाचार

अम्बेडकरनगर में करोड़ों की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार।

दिल्ली में करोड़ों रुपए की साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने बसखारी पुलिस के सहयोग से आरोपी राज प्रजापति को उसके घर फैजुल्लापुर से पकड़ा।

 

राज प्रजापति पर दिल्ली में करोड़ों रुपए की साइबर ठगी का आरोप है। उसके बैंक खाते में विदेशों से भी लेनदेन की जानकारी सामने आई है। एक पीड़ित व्यवसायी ने कमला मार्केट नई दिल्ली के साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में राज प्रजापति का नाम सामने आया।

दिल्ली पुलिस का एक उपनिरीक्षक और दो कांस्टेबल बसखारी थाने पहुंचे। स्थानीय पुलिस की मदद से फैजुल्लापुर में छापेमारी की गई। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। मौके से मोबाइल और दो लैपटॉप भी बरामद हुए। बसखारी थाने में पूछताछ के बाद आरोपी को दिल्ली ले जाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

 

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *