Breaking News

फिल्मफेयर अवॉर्ड: फिल्मी दुनिया में परचम लहरा रही हैं बरेली की आशी, लस्ट स्टोरीज-2 के लिए जीते दो अवॉर्ड

  1. आशी को मिले दो अवार्ड

अपनी पहली मूवी बॉम्बे टॉकीज से ही फिल्म जगत में धाक जमाने वाली आशी ने एक बार फिर बरेली शहर का नाम रोशन किया है। लगातार बेहतरीन मूवी दे रहीं आशी को रविवार को मुंबई में आयोजित फिल्मफेयर में लस्ट स्टोरीज-दो के लिए बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्शन का पुरस्कार मिला है।

शहर में जनकपुरी निवासी गुरुचरण दुआ ने बताया कि बेटी को फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने बताया कि आशी ने शुरुआती शिक्षा शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल से ली और आगे की पढ़ाई नैनीताल से की। दिल्ली के हंसराज कॉलेज से स्नातक किया। मुंबई में सेंट जेवियर्स कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा।

Check Also

West Bengal चुनाव से पहले ED की दबिश, कोयला, भर्ती और हवाला मामलों पर शिकंजा कसा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *