Breaking News

IIT में आत्महत्या का मामला: हाय, लोरी, सुबह हो गई है, उठ जाओ…।देखो, पापा आ गए और माता-पिता बेटी की लाश देखकर रो पड़े।

ए लोरी, उठ जा बेटा… सुबह हो गई है। देखो पापा आ गए। अरे सुन लिपि… दीदी अभी सो रही है, ज्यादा परेशान न कर। पिता नरेंद्र जायसवाल की इन बातों को सुन आईआईटी की छात्रा प्रियंका के शव के पास बैठी छोटी बहन लिपि बोली, दीदी को सर्दी न लग जाए पापा।

इसलिए दोनों हाथों से कान बंद कर देती हूं… और आंसू से भरी आंखों के साथ लिपि ने प्रियंका के कानों को हाथों से बंद कर लिया। मोर्चरी के बाहर यह हृदय विदारक दृश्य देख हर आंख रोई। आईआईटी में झारखंड से पीएचडी की पढ़ाई करने आई प्रियंका जायसवाल ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली थी।

Check Also

ड्रग्स तस्करी पर ED की सख्त कार्रवाई, 70 करोड़ के एमडीएमए केस में इंदौर और मंदसौर में एक साथ रेड

मध्य प्रदेश में कथित ड्रग्स तस्करी और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ प्रवर्तन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *