Breaking News

राम मंदिर: राजस्थान से अयोध्या के लिए 830 किलोमीटर पैदल चले दो युवा

 

राजस्थान के सीकर जिले से दो युवक अयोध्या में श्रीराम के दर्शन के लिए पैदल चल पड़े हैं। दोनों 830 किलोमीटर पैदल चलकर अयोध्या पहुंचेंगे।

बाबूलाल व सुनील बिटुनिया सात जनवरी को सीकर जिले से रवाना हुए थे, 19 जनवरी को अलीगढ़ पहुंचे। दोनों युवकों का स्वागत गायक अनिल वर्मा ने किया। सीकर और अयोध्या के बीच करीब 830 किलोमीटर की दूरी है। दोनों करीब 40 से 45 किलोमीटर प्रतिदिन चल रहे हैं। बाबूलाल और सुनील बताया कि 28 जनवरी को वह अयोध्या पहुंच जाएंगे।

Check Also

अलका याज्ञनिक को मिला पद्म भूषण सम्मान, समारोह का वीडियो सामने आने के बाद फैंस हुए चिंतित

मशहूर गायिका अलका याज्ञनिक को पद्म सम्मान समारोह में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *