Breaking News

वाराणसी: UPSC अभ्यर्थी के नाम पर बैंक फ्रॉड, 25.56 करोड़ का निगेटिव लियन फर्जी तरीके से लगाया गया

UPSC की तैयारी कर रहे एक छात्र के नाम पर 25 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक फ्रॉड सामने आया है। छात्र के पैन कार्ड का दुरुपयोग कर उसके नाम से करंट अकाउंट खोलकर करीब 25 करोड़ 56 लाख 15 हजार रुपये का निगेटिव लियन दर्ज कर दिया गया। मामले में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

वाराणसी निवासी अनुराग मिश्रा लखनऊ में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के करोल बाग स्थित एक लाइब्रेरी में गूगल पे से 3500 रुपये का भुगतान करने की कोशिश की, लेकिन ट्रांजेक्शन बार-बार फेल हो रहा था। इसके बाद जब उन्होंने नेट बैंकिंग से अकाउंट चेक किया तो उसमें 25 करोड़ से ज्यादा का निगेटिव लियन दिखाई दिया।

अनुराग ने तुरंत बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क किया, जहां से उन्हें नजदीकी शाखा जाने की सलाह दी गई। 19 जनवरी को वह हजरतगंज स्थित बैंक शाखा पहुंचे, जहां से उन्हें जीएसटी कार्यालय भेजा गया।

जीएसटी अधिकारियों ने जांच में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल किया और वाराणसी की शाखा में एक करंट अकाउंट खुलवाया। इस अकाउंट का उपयोग ‘उत्तरा इंटरप्राइजेज’ नामक कंपनी के पंजीकरण के लिए किया गया। कंपनी का पता सारनाथ रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी दर्शाया गया है। राज्य जीएसटी विभाग में शिकायत मिलने के बाद खाते पर निगेटिव लियन लगाया गया था।

मामले की जानकारी मिलने पर अनुराग के पिता कमलेश कुमार ने वाराणसी के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने न तो कोई कंपनी बनाई और न ही करंट अकाउंट खुलवाने के लिए आवेदन किया। ऐसे में बैंक की भूमिका भी संदिग्ध लगती है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


क्या होता है निगेटिव रिटर्न (लियन)?

निगेटिव रिटर्न उस स्थिति को कहते हैं जब निवेश पर मिलने वाला रिटर्न महंगाई दर से कम हो। उदाहरण के तौर पर यदि किसी फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5% सालाना ब्याज मिल रहा है, जबकि महंगाई दर 8% है, तो वास्तविक रूप से निवेशक को 3% का नुकसान हो रहा है।

कैसे घटती है पैसे की कीमत?

अगर आपने 100 रुपये निवेश किए और 5% रिटर्न मिला, तो एक साल बाद यह 105 रुपये होंगे। लेकिन यदि महंगाई 8% है, तो वही वस्तु जो आज 100 रुपये की है, अगले साल 108 रुपये की हो जाएगी। यानी आपकी क्रय शक्ति घट जाएगी।

रूल ऑफ 70 क्या है?

‘रूल ऑफ 70’ के अनुसार 70 को मौजूदा महंगाई दर से भाग देकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि निवेश की कीमत कितने समय में आधी हो जाएगी। उदाहरण के लिए 8% महंगाई दर पर 70 ÷ 8 = करीब 8.75 साल। यानी लगभग 8 साल 9 महीने में धन की वास्तविक वैल्यू आधी हो सकती है।

निगेटिव रिटर्न से बचाव कैसे करें?

अगर महंगाई दर 8% है तो निवेश पर कम से कम 8% या उससे अधिक रिटर्न जरूरी है। बैंक या पोस्ट ऑफिस की कई योजनाएं इतनी दर नहीं देतीं। ऐसे में जोखिम लेने की क्षमता रखने वाले निवेशक म्यूचुअल फंड की इक्विटी योजनाओं या सीधे शेयर बाजार में निवेश पर विचार कर सकते हैं।

Check Also

कल से अमेठी-रायबरेली पहुंचेंगे Rahul Gandhi, ‘दिशा’ मीटिंग और संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा फोकस

Rahul Gandhi 12 और 13 मार्च को दो दिन के दौरे पर अमेठी और रायबरेली संसदीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *