Breaking News

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगा आशीर्वाद: प्रयागराज में चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन घाटों पर उमड़ी भीड़ – प्रयागराज न्यूज़।

 

छठ पूजा के दौरान सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी करती व्रती महिलाएं।

प्रयागराज में प्रकृति के महापर्व छठ पूजा का शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। व्रती महिलाओं ने छठ मईया से अपने परिवार के साथ ही पूरे देश के कल्याण के लिए आर्शिवाद मांगा। इसके पहले गुरुवार की शाम अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दि

.

रात भर चला भजनों का दौर पूर्वांचल छठ पूजा समिति की तरफ से संगम तट पर छठ पूजा करने वाली महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं रात भर घाट पर ही रहीं। इस दौरान भक्ति गीत और भजनों का सिलसिला पूरी रात जारी रहा। छठ मईया के गीतों से संगम समेत सभी घाट गूंजते रहे। सुबह होते ही महिलाओं ने उगते सूर्य को नमस्कार करके उनसे अपने परिवार में खुशी समृद्धि की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने जल पीकर अपना व्रत समाप्त किया।

Check Also

यूपी-लखनऊ में कमजोर मानसून की चेतावनी, गर्मी बढ़ी; खेती पर असर पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *