Breaking News

पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ेगा जल संतुलन: गर्मियों में नदियों का जलस्तर तेजी से गिरेगा, तेज धूप से तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने की आशंका – Kanpur News

 

कानपुर में तेज धूप के चलते लोग अभी से बचने की जुगत करने लगे हैं।

इस बार सर्दी जल्दी विदा हो गई। इस बार लगातार आए पश्चिमी विक्षोभों के चलते गर्म हवाओं का फ्लो लगातार बना रहा, इससे ठंड का असर बेहद कम रहा। वहीं मौसम विज्ञानियों ने इस बार पानी को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की है। वहीं आज सुबह ही तेज धूप निकलने से दिन म

.

इस प्रकार नदियों में बिगड़ेगा पानी का संतुलन मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमालय के पहाड़ों में दिसंबर से मार्च के बीच अच्छी बर्फबारी होती है। ये बर्फ समय के साथ नीचे बैठती जाती है और बर्फ की कई परतें बन जाती हैं जो गर्मी आने पर धीरे-धीरे पिघलती हैं।

सुबह से ही कड़ी धूप निकलने से लोग परेशान हैं।

हिमालय से निकलने वाली ज्यादातर नदियों में पानी का मुख्य स्रोत ग्लेशियर और पहाड़ों में जमी बर्फ के गलने से निकलने वाला पानी ही होती है। इस साल बर्फबारी बेहद कम है। ऐसे में गर्मियां शुरू होते ही थोड़ी बहुत बर्फ जो गिरी है वो तेजी से गलेगी।

बर्फ के गलने से नदियों में अचानक पानी बढ़ जाएगा। इससे मैदानी इलाकों में बाढ़ की संभावना बढ़ेगी। वहीं पहाड़ों में बर्फ के जल्दी गल जाने से कुछ महीने के बाद नदियों के जल स्तर में तेजी से कमी आएगी।

4 डिग्री तक बढ़ा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर में अब तेजी से अब दिन के तापमान बढ़ सकते हैं। शनिवार सुबह से ही कड़ी धूप निकलने से दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। करीब 4 डिग्री तक तापमान बढ़ेंगे।

बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री बढ़कर 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 1.8 डिग्री सामान्य से अधिक है। वहीं 4.3 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *