Breaking News

गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा: 24 घंटे में 40 सेंटीमीटर की वृद्धि, आज सुबह छोड़ा गया 2.67 लाख क्यूसेक पानी – गोंडा समाचार

गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर नीचे बह रहा है। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में 40 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है आज नदी में कुल 2.67 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसमें गिरजा बैराज से 1.31 लाख क्यूसेक और शारदा बैराज से 1.35 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सरयू बैराज से 1,104 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर का कारण कई बैराजों से लगातार छोड़ा जा रहा पानी है जहां पड़ोसी देश नेपाल से लगातार घाघरा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।

अलर्ट मोड़ पर सभी विभागों के अधिकारी

अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। बाढ़ खंड के अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। नदी किनारे के गांवों में राजस्व विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ चौकियां पूरी तरह से सक्रिय कर दी गई हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों को बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

 

Check Also

ऑनलाइन ट्रेडिंग का लालच पड़ा भारी, नोएडा के इंजीनियर से 26.80 लाख रुपये की ठगी

नोएडा में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक इंजीनियर से 26.80 लाख रुपये की साइबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *