Breaking News

UP: घर से बुलाकर शटरिंग मिस्त्री को गोली मार दी, लाश डेढ़ किमी दूर पड़ी; पुलिस जांच में लगी हुई

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शटरिंग मिस्त्री ब्रजेश कुमार (35) की रविवार देर शाम घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। मिस्त्री का शव गांव से डेढ़ किमी देर गेल इंडिया के पीछे पड़ा मिला। उसके सिर में गंभीर चोट मिली। उसे गोली मारी गई है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एसएसपी ने दो टीमों का गठन किया है।

घटना टूंडला थाना क्षेत्र के खगरई गांव की है। परिजन ने बताया कि शाम करीब चार बजे एक परिचित ब्रजेश कुमार को घर से बुलाकर ले गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि ब्रजेश के सिर में धारदार हथियार या गोली मारी गई है। मृतक ने अपने पीछे पांच व तीन साल के दो बच्चों व पत्नी को बिलखते छोड़ा है।

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि देरशाम युवक की हत्या की सूचना मिली थी, उसकी पहचान शटरिंग मिस्त्री के रूप में हुई है। गांव से डेढ़ किमी दूर उसका शव मिला है। उसे परिचित व्यक्ति बुलाकर ले गया था। घटना के खुलासे के लिए दो टीम गठित की गईं हैं। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाऐगा।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *