Breaking News

Rajya Sabha चुनाव 2024 लाइव: कांग्रेस और बसपा के विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया, जो राज्यसभा चुनाव में बड़ा बदलाव था।

 

सपा के बाद कांग्रेस विधायक ने भी भाजपा प्रत्याशी का किया समर्थन

समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह, मनोज पाण्डेय, राकेश  पाण्डेय, पूजा पाल, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने भाजपा को वोट दिया है। कांग्रेस के विधायक वीरेंद्र चौधरी भी भाजपा को वोट देंगे। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह मतदान नहीं करेंगे। अगर भाजपा के आठवे प्रत्याशी के लिए संकट हुआ तो बीजेपी को मतदान करने आएंगे।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कराया मतदान का रिहर्सल

 

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सपा के कई विधायक बागी हो गए हैं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कई विधायकों को मतदान करने का रिहर्सल भी कराया।

अखिलेश बोले, जिन्हें लाभ मिलने वाला होगा चला जाएगा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जीतने के लिए कुछ भी करेगी जिन्हें लाभ मिलने वाला होगा वो चला जाएगा।

रालोद के सभी विधायक सीएम योगी के साथ

लखनऊ में रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय और रालोद के सभी विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दिखाई दिए हैं।

दयाशंकर बोले-मनोज पाण्डेय हमेशा सनातन धर्म के पक्षधर रहे हैं

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मनोज पाण्डेय हमेशा सनातन धर्म के पक्षधर रहे हैं। राम लला के दर्शन के लिए जब प्रस्ताव आया तब वे चाहते थे कि सभी लोग दर्शन के लिए जाएं लेकिन लोगों ने उसका विरोध किया। आज PM मोदी की नीतियों पर विश्वास कर वे निर्णय ले रहे हैं।

 

समाजवादी पार्टी को एक और झटका

समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। विधायक अभय सिंह ने अपना स्टेटस अपडेट कर दिया है। उन्होंने लिखा कि जय रघुनंदन, जय सियाराम।

शिवपाल यादव- बीजेपी लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म कर रही

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करने का आरोप लगया है। उन्होंने कहा खरीद फरोख्त करके सपा विधायकों का वोट लेना चाहती है बीजेपी।

 

समझ नहीं आता कि बीजेपी को वोट ख़रीदने की आवश्यकता क्यों पड़ गई?

 

सीएम योगी- सभी भाजपा प्रत्याशियों की विजय हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आज विधान भवन, लखनऊ में मतदान किया।

 

 

ब्रजेश पाठक बोले विधायकों का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त है

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “भाजपा को सभी विधायकों का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त है… हमारे आठों प्रत्याशी जीतेंगे।”

 

भाजपा और सपा के बीच कांटे का मुकाबला

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पास एनडीए के घटक दलों के साथ समर्थित दलों के कुल 287 विधायकों का वोट है। पार्टी को वर्तमान स्थिति में आठ सीटें जीतने के लिए 296 मतों की आवश्यकता है। ऐसे में पार्टी को 9 अतिरिक्त मत चाहिए। वहीं, सपा को तीन सीटें जीतने के लिए 111 मतों की आवश्यकता है। सपा के पास कांग्रेस के दो विधायकों सहित कुल 108 वोट हैं। ऐसे में सपा को तीसरी सीट जीतने के लिए तीन अतिरिक्त वोट चाहिए। सूत्रों के मुताबिक दोनों ही दलों ने एक-दूसरे को खेमे में सेंधमारी ही हर संभव कोशिश की है। किसका प्रयास सफल रहता है यह तो मंगलवार रात मतगणना के बाद ही सामने आएगा।

भाजपा और सपा के ये उम्मीदवार मैदान में

भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, नवीन जैन, तेजवीर सिंह, संजय सेठ, साधना सिंह और संगीता बलवंत बिंद प्रत्याशी हैं। सपा ने जया बच्चन, रामजीलाल सुमन और आलोक रंजन को मैदान में उतारा है।

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी

राज्यसभा चुनाव के लिए सुबह 9 से मतदान शुरू हो गया है, मतदान शाम 4 बजे तक विधान भवन के तिलक हॉल में होगा। मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। मतदाता सचिवालय के गेट नंबर 7 से प्रवेश करेंगे। विधान भवन के कक्ष नंबर 80 से मतदाता पर्ची प्राप्त कर मतदान के लिए तिलक हाल जाएंगे। तिलक हॉल में मतपत्र पर निर्वाचन आयोग के विशेष पैन से मतदान करेंगे। मतदान के बाद शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

Rajya Sabha Election 2024 Live: राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर, सपा के बाद कांग्रेस व बसपा विधायक भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आए

 राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए मतदान मंगलवार को चल रहा है। भाजपा के आठ और सपा के तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। भाजपा ने आठवीं और सपा ने तीसरी सीट जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

 

Check Also

नोएडा में 10 साल से जर्जर पड़ी सड़क अब बनेगी: यमुना प्राधिकरण ने निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया

10 साल से टूटी हुई सड़क अब बनेगी। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published.