Breaking News

UP समाचार: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वंचितों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष होगा

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वंचितों के हक की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ रही है। सदन में राहुल गांधी निरंतर दलितों, अल्पसंख्यकों एवं पिछड़ों की आवाज उठा रहे हैं। पार्टी प्रदेश के हर जिले में गरीबों के हक के लिए सड़क पर उतर कर संघर्ष करेगी। वे रविवार को पार्टी कार्यालय में हुए सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राय ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। कहा, प्रयागराज से सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी श्रीप्रकाश और बुलंदशहर के इं. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सदस्यता लेने वालों के मान सम्मान पर कभी आंच नहीं आएगी। पार्टी की सदस्यता लेने वाला हर व्यक्ति संविधान पर भरोसा करता है, यही वजह है कि वह कांग्रेस से जुड़ रहा है। समारोह को उपाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह ने भी संबोधित किया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में जयकांत शुक्ला, दिनेश द्विवेदी, नन्हे पांडेय, दीपक कुमार, खेमचंद, राकेश व प्रदीप मुख्य हैं।

संगठन की सक्रियता और सामंजस्य पर जोर

 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई फ्रंटल संगठनों की बैठक में संगठन की सक्रियता और सामंजस्य पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों से अपील की गई कि वे जनता के बीच जाएं और उनकी समस्याएं उठाएं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने फ्रंटल संगठनों के कार्यों की समीक्षा की। पदाधिकारियों के सुझाव भी लिए। तय किया गया कि महिला उत्पीड़न के मामलों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। महंगाई व बेरोजगारी पर पर नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे।

 

 

बैठक में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी, डॉ. सीपी राय, डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय, राजेश सिंह काली, ममता चौधरी, आलोक प्रसाद, सांसद तनुज पुनिया, शाहनवाज आलम, मनोज यादव, विश्वविजय सिंह, संजय दीक्षित, संजय सिंह, अनामिका यादव, अंकित तिवारी, दीपक शिवहरे आदि शामिल हुए।

Check Also

महाकुंभ की शुरुआत आज से…चार विशेष ट्रेनों का शेड्यूल जारी: 23 फरवरी तक चलेगी; पंजाब से चलाई गई ट्रेन, सीटें हुईं पूरी – Saharanpur News

  प्रयागराज में 13 जनवरी यानी आज से महाकुंभ का आगाज शुरू हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published.