Breaking News

UP: पत्नी और बेटी की हत्या..।पति ने आत्महत्या करते हुए एक सुसाइड नोट में लिखा, “किसी की गलती नहीं, बस मैं हूँ।”

 

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां में एक किराना दुकानदार ने पत्नी और बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद को चाकू से घायल कर लिया। सोमवार दोपहर तक जब परिवार का कोई सदस्य घर के बाहर नहीं दिखा तो पड़ोसियों ने 112 पर सूचना दी। मुख्य दरवाजा तोड़कर पुलिस घर में दाखिल हु,  तो सबसे पहले किराना दुकानदार खून से लथपथ मिला।

 

वहीं, पास में ही जमीन पर बिछे गद्दे पर उसकी पत्नी व बेटी का शव पड़ा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दुकानदार को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हैलट रेफर कर दिया। दुकानदार की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने कर्जदारों से परेशान होकर जान देने की बात कही है।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *