Breaking News

अतीक के भाई अशरफ को कैद के दौरान अवैध रूप से माल की डिलीवरी के कारण उत्तर प्रदेश में दो जेल प्रहरियों को गिरफ्तार किया गया।

 

उमेश-अतीक

तस्वीरः सोशल मीडिया

बरेली: बाहुबली अतीक अहमद के भाई अशरफ का अवैध तरीके से अपने करीबियों से मिलने और सामान पहुंचाने के आरोप में जिला जेल के बंदी रक्षक समेत दो लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नई जिला जेल/सेंट्रल जेल-2 की कैंटीन में सामान सप्लाई करने वाले अशरफ के करीबी व एक बंदी गार्ड को बरेली की बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने मंगलवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक जेल की कैंटीन में सामान ढोने वाला दयाराम कथित तौर पर जेल में अशरफ को पैसे और सामान पहुंचाता था और जेलर अवैध तरीके से उसे करीबियों से मिलाता था.

इसे भी पढ़ें

इस मामले में बिथरी चैनपुर थाने में जेल के अज्ञात अधिकारी-कर्मचारी व अशरफ के अज्ञात गुर्गों के अलावा अशरफ सहित पांच नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. बरेली के पुलिस अधीक्षक (शहर) राहुल भाटी ने बताया कि नई जेल के चौकी प्रभारी अनिल कुमार की तहरीर पर यह रिपोर्ट दर्ज की गयी है.

इसमें अतीक अहमद के जेल में बंद भाई खालिद अजीम उर्फ ​​अशरफ, अशरफ के साले सद्दाम, लल्ला गद्दी, जेल कैंटीन में सामान सप्लाई करने वाले दयाराम उर्फ ​​नन्हे व बंदी शिवहरि अवस्थी को नामजद किया गया है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा जेल के अज्ञात अधिकारी व कर्मचारी व अशरफ के अज्ञात साथियों को भी इसमें आरोपी बनाया गया है.

 

Check Also

राप्ती इको पार्क की व्यवस्था सुधारने के कदम, 10 सफाईकर्मी नियुक्त; निगरानी के लिए CCTV और हाइट बैरियर का फैसला

गोरखपुर स्थित राप्ती इको पार्क को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर निगम प्रशासन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *