Breaking News

सीतापुर में बाघ की दहशत: जेसीबी के सामने आया नजर, गांव में बछड़े को बनाया शिकार, वन विभाग जुटा तलाश में | Sitapur News

सीतापुर जिले के थाना संदना क्षेत्र के ककरघटा गांव में बाघ का आतंक बढ़ गया है। देर रात जेसीबी मशीन के सामने बाघ को टहलते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

मंगलवार सुबह बाघ ने एक बछड़े को शिकार बनाया। पिछले कुछ महीनों से इस इलाके में बाघ लगातार मवेशियों और जंगली जानवरों पर हमला कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग सिर्फ औपचारिक कांबिंग कर रहा है। समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा है।

बाघ की मौजूदगी से गांव का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। किसान खेतों में काम करने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाघ को पकड़कर सुरक्षित वन क्षेत्र में स्थानांतरित करने की मांग की है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में कांबिंग अभियान जारी है।

 

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *