Breaking News

बदायूं में शरद पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी: कछला, अटैना और भुंडी घाटों पर उमड़ी भीड़, कछला में लगा जाम।

 

बदायूं में शरद पूर्णिमा के पर्व पर जहां लोगों ने घरों में पूजा-अर्चना की। वहीं गंगाघाटों पर भी भारी भीड़ उमड़ रही है। हजारों श्रद्धालुओं ने दिन निकलते ही गंगा में डुबकी लगाकर पुण्यलाभ कमाया है।

.

गुरुवार आधी रात से ही लोग कछला गंगाघाट को रवाना हो गए। निजी बसें भी इस रूट पर एक्टिव रहीं। जबकि तमाम लोग अपने वाहनों से परिवार के साथ निकले। जबकि सुबह के वक्त कासगंज जाने वाली ट्रेन में अधिकांश सवारियां कछला तक की रहीं। वहां पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी में डुबकी लगाई। साथ ही प्रसाद वितरण भी किया गया। गंगाघाट पर कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी श्रद्धालुओं ने किया।

पुल पर लगा जाम कछला ब्रिज पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण जाम के हालात बने रहे। सुबह से ही पुलिस समेत ट्रैफिक पुलिस वहां तैनात कर दी गई लेकिन दिन निकलने तक हालात बेकाबू हो गए। भीड़ के कारण वाहनों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल वहां जाम की स्थिति बनी हुई है।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *