Breaking News

अभिभावकों में कानपुर के सात स्कूलों को बम से उड़ाने की खबर से दहशत फैल गई।

 

अरे सुनो बच्चे के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जहां हो तुरंत जाकर पहले बच्चे को ले आओ…, राकेश तुम्हारे बेटे के स्कूल के बाहर पुलिस की गाड़ियां आई हैं, कुछ बड़ी गड़बड़ है, पेपर में भी आया है, पहले आकर अपने बच्चों को ले जाओ…। बुधवार को कुछ ऐसी ही दहशत परिजनों में नजर आई। आनन-फानन अपने लाल को स्कूल से लाने पहुंचे गए।

कौशलपुरी स्थित सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर समेत शहर के सात स्कूलों के पास मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल आए हैं। सनातन धर्म स्कूल में बुधवार को चेहरे पर दहशत, मन में डर और माथे पर तनाव की लकीरों के साथ दाखिल हुए अभिभावकों की आंखें केवल अपने लाल को तलाशती हुई नजर आईं। कांपते हाथों से स्कूल स्लिप भर रहे अभिभावक जल्द से जल्द बच्चों को स्कूल से बाहर निकलना चाह रहे थे। बच्चा मिलते ही जैसे उनके जान में जान आई और तेजी से वे बाहर की ओर निकले।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *