Breaking News

खेल दिवस: छिपकर दौड़ी: एक साल में पांच एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं जीतीं, चार में पहला स्थान मिला, सचिन तेंदुलकर ने भी प्रशंसा की

 

Varanasi News: ‘कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उठालो यारो…’ दुष्यंत कुमार के कविता की इस पंक्ति को सच कर दिखाया है मिर्जापुर की तामसी सिंह ने। एथलेटिक्स खिलाड़ी ने काफी संघर्षपूर्ण जीवनयापन किया है। वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में उनके सपनों को पंख मिल गए। आइए जानते हैं प्रेरणा से भरी उनकी कहानी…

2016 में घर से चोरी छिपे दौड़ने जाती एथलेटिक्स खिलाड़ी तामसी सिंह (ज्योति) 2023 में पांच में से चार बड़ी प्रतियोगिताओं में पहला स्थान जीतकर देश का मान बढ़ा रही हैं। तामसी ने 2023 में रांची में हुई कोल इंडिया मैराथन में 21 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। इसमें दो लाख रुपये का पुरस्कार मिला।

इसी साल अगस्त में हैदराबाद में 42 किलोमीटर में पहले स्थान पर आईं। इसमें 2.5 लाख रुपये का पुरस्कार मिला। बंगलूरू में हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला। साथ ही पौने तीन लाख रुपये मिले। सितंबर में असम में 10 किलोमीटर दौड़ की विजेता बनी। फिर एक लाख रुपये मिले।

कोलकाता मैराथन में 21 किमी की दौड़ भी जीत चुकी हैं। वहीं, बनारस में उत्कर्ष मैराथन में प्रथम आईं, यहां भी डेढ़ लाख रुपये मिले। 2019 में दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में 21 किलोमीटर दौड़कर प्रथम स्थान हासिल किया। 50 हजार रुपये, मेडल मिला। खास बात रही कि सचिन तेंदुलकर ने सम्मानित किया। उनके साथ सेल्फी भी ली।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *