Breaking News

सपा प्रदेश अध्यक्ष का संडीला बॉर्डर पर स्वागत: भाजपा विधायक के ससुर पहुंचे स्वागत के लिए, खेमा बदलने की बढ़ी चर्चा – हरदोई समाचार।

 

भाजपा विधायक अलका अर्कवंशी के ससुर ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

हरदोई में विधानसभा संडीला से भाजपा विधायक अलका अर्कवंशी के ससुर ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष का संडीला बॉर्डर पर जोरदार स्वागत किया है। इसकी तस्वीरें सामने आने से राजनीतिक खेमे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

.

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद कुछ राजनैतिक पुरोधाओं ने इस मामले को लेकर कमेंट किया है कि कहीं नेता जी पाला तो नहीं बदल रहे हैं। संडीला से भाजपा की विधायक अलका अर्कवंशी के ससुर इंजीनियर आरए अर्कवंशी चुनावी दौर में बहू की गाड़ी के आगे गाड़ी चलाकर वोट मांग रहे थे। क्षेत्र में समय-समय पर हुए भाजपा के कार्यक्रम में आरए अर्कवंशी ने खासा भागीदारी निभाई।

दूसरे दिन तस्वीरें सामने आईं​​​ 16 नवंबर 2024 को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल संडीला पहुंचे तो वहां भाजपा विधायक अलका अर्कवंशी के ससुर सबसे आगे माला लेकर पहुंचे और बुके देकर स्वागत किया। दूसरे दिन तस्वीरें सामने आईं तो राजनैतिक बाजार गर्म हो गया। भाजपा विधायक के ससुर प्रतिद्वंदी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर रहे हैं। राजनीतिक पुरोधाओं ने कहा हो सकता है पतंग कट रही हो तो अभी से जुगाड़ की लाइन में आ रहे हैं।

भाजपा विधायक अलका अर्कवंशी के ससुर ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

Check Also

एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास, अमित शाह बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *