Breaking News

अलीगढ़ से खबर: दस दिन से लापता युवक कुएं में मृत मिला। वह बल्देवछठ मेला देखने निकला था।

 

Dead body of missing youth found in well

मृतक बंटी
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के बेसवां में धरणीधर सरोवर के निकट कुएं में एक युवक का शव पड़ा मिला है। गांव अलीपुरा सरकोरिया निवासी 32 वर्षीय बंटी पुत्र स्व. सरदार सिंह दस दिन पहले बेसवां में बलदेव छठ मेला देखने गया था। इसके बाद से उसका अता-पता नहीं था।

 

उसके भाई सुभाष ने 28 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एक अक्तूबर को दोपहर बाद करीब तीन बजे धरणीधर सरोवर के निकट खेत में भैंस चरा रहे एक व्यक्ति ने बदबू आने पर कुएं में झांका तो शव पड़ा था। उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसके कपड़ों से परिजनों ने पहचान की। वह पांच भाइयों में सबसे बड़े और वाहन चालक थे। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुएं में कैसे गिरा, इसकी जांच की जा रही है।

Check Also

ड्रग्स तस्करी पर ED की सख्त कार्रवाई, 70 करोड़ के एमडीएमए केस में इंदौर और मंदसौर में एक साथ रेड

मध्य प्रदेश में कथित ड्रग्स तस्करी और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ प्रवर्तन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *