Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024: निर्वाचन आयोग ने पत्र जारी किया कि रोडवेज बसों में जागरूकता संदेशों को बजाया जाएगा ताकि मतदान बढ़े

 

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से रोडवेज बसों में जागरुकता संदेश बजाए जाएंगे। वहीं बस अड्डों पर लगी एलईडी स्क्रीन पर चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई ”मैं भारत हूं” क्रिएटिव का डिस्प्ले होगा।

इस बाबत चुनाव आयोग की ओर से परिवहन निगम को पत्र भेजा गया है। उसके अनुसार मतदाता जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों का इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रधान प्रबंधक संचालन मनोज कुमार की ओर से प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों को चुनाव निर्वाचन आयोग की चिट्ठी भेजी गई है। जहां 12 हजार रोडवेज बसों के अलावा बस अड्डों पर लगे 500 एलईडी स्क्रीन के जरिए यात्रियों को मतदान के प्रति जागरूक करने की तैयारी है।

Check Also

क्या पासपोर्ट है नागरिकता का प्रमाण? विदेश मंत्रालय ने जारी किया अहम स्पष्टीकरण

पासपोर्ट को नागरिकता के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किए जाने को लेकर चल रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *