Breaking News

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 110 मजिस्ट्रेट लगाए गए: वाराणसी में 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए, परीक्षा छह घंटे तक चलेगी।

 

उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा

वाराणसी में बीएड पाठ्यक्रम 2025-27 के लिए होने जा रही प्रवेश परीक्षा को 73 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। दो पालियों में होने वाली प्रवेश परीक्षा में 35 हजार 186 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

.

तीन घंटे की एक पाली, 9 बजे से शुरू होगा पेपर

एक जून रविवार को उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तरफ से होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा तीन-तीन घंटे की दो पाली में आयोजित की गई है। प्रथम पाली सुबह 09 बजे से शुरू होगी जो 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से शुरू होगी जो शाम 05 बजे तक चलेगी।

73 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात

प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए गए सभी 73 केंद्रों पर जिलाधिकारी ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के दी है। परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी फोर्स के साथ नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पांच पुलिसकर्मी (तीन पुरुष, दो महिला) तैनात किए गए है।

एडीएम सिटी बनाए गए नोडल, 30 को बैठक

बीएड प्रवेश परीक्षा को सकुशल आयोजित कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार ने एडीएम सिटी आलोक वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम के लिए अपर पुलिस आयुक्त प्रोटोकॉल को नोडल बनाया गया है। प्रवेश परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में 30 मई को गांधी अध्ययन पीठ मलदहिया के सभागार में सभी केंद्र व्यवस्थापक/ प्रधानाचार्य, केंद्र प्रतिनिधि, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की बैठक बुलाई गई है।

Check Also

यूपी-लखनऊ में कमजोर मानसून की चेतावनी, गर्मी बढ़ी; खेती पर असर पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *