Breaking News

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस का आज अल्पसंख्यक नेताओं के साथ बनेगा रणनीति का प्लान, आम चुनाव को लेकर अहम बैठक

 

UP Congress meeting with minority leaders for Loksabha Election 2024.

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : Social Media

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक शनिवार दोपहर 1:00 बजे लखनऊ स्थित नेहरू भवन में होगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह बैठक अहम है

बैठक में पार्टी में अल्पसंख्यकों की भागीदारी और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए अल्पसंख्यक मुद्दे पर आए फीडबैक पर भी चर्चा की जाएगी। अल्पसंख्यकों को जोड़ने के लिए इन्हीं फीडबैक के आधार पर नई रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मौजूद रहेंगे।

अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश भर के अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों के साथ ही अन्य वरिष्ठ अल्पसंख्यक नेता भी मौजूद रहेंगे। सभी का सुझाव लेकर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।

Check Also

निपाह वायरस का पहला प्राणहानि मामला पश्चिम बंगाल में, महिला नर्स की मौत

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित 25 वर्षीय महिला नर्स की बारासात के नारायण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *