Breaking News

Lok Sabha चुनाव 2024: 25 मई को भदोही के सियासी दौर में विधायकों की प्रतिष्ठा पर मतदान होगा।

 

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को भदोही सीट पर मतदान होना है। भाजपा ने मझवां के विधायक डॉ. विनोद बिंद तो इंडिया गठबंधन ने तृणमूल के टिकट पर पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी को मैदान में उतारा है, जबकि बसपा ने इरफान अहमद को चुनाव में लाकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

वर्तमान सांसद रमेश बिंद का टिकट काटने के बाद बिंद वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने विनोद बिंद को मैदान में उतारा, लेकिन अभी ग्रामीण अंचलों में हवा नहीं बन पा रही है। वहीं दूसरी ओर ब्राह्मण मतदाता भी अभी कुछ खुलकर नहीं कह रहे हैं।

सपा का गढ़ रही भदोही सीट को तृणमूल के खाते में भेजने से सपा के अंदर भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग को मुस्लिम वोटरों, प्रतापपुर की विजमा यादव को यादव और हंडिया के हाकिम बिंद को बिंद वोटरों को इंडिया गठबंधन के पाले में लाने की चुनौती है।

वहीं ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे को नाराज ब्राह्मणों को भाजपा के पक्ष में लाने, जबकि औराई के दीनानाथ भाष्कर को दलित मतदाताओं को भाजपा के साथ जोड़ना होगा। नतीजे चाहे जो आए, लेकिन पांचों विधायकों की प्रतिष्ठा चुनाव में फंस गई है।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *