Breaking News

कारगिल जीत दिवस: कांग्रेस हर जिले में कार्यक्रम करके कारगिल में बलिदान हुए सैनिकों के परिवारों को सम्मानित करेगी

 

कांग्रेस ने सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के परिवारों को पार्टी से जोड़ने की नई रणनीति अपनाई है। इसकी शुरुआत कारगिल दिवस पर होगी। इस दिन पार्टी के नेता कारगिल में बलिदान हुए अथवा इस युद्ध से जुड़े परिवारों के घर जाएंगे और परिजनों का सम्मान करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस संबंध में सभी जिला एवं नगर कमेटी अध्यक्षों को निर्देश दिया है।

देशभर में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस युद्ध में करीब 527 सैनिक बलिदान हुए थे और करीब 1400 सैनिक घायल हुए थे। पार्टी विजय दिवस को अपने तरीके से मनाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलों में बलिदानियों की याद में श्रद्धांजलि सभा करने को कहा है। इस दौरान देश और प्रदेश की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी। पार्टी के नेता अपने-अपने जिले में कारगिल युद्ध से जुड़े परिवारों के बीच जाएंगे और उनका सम्मान करेंगे और उन्हें पार्टी की नीतियां बताएंगे।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *