Breaking News

टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित: जितेंद्र सिंह बने अध्यक्ष, नितिन गुप्ता को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी; सभी पदाधिकारियों ने ली शपथ – फतेहपुर समाचार।

 

टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण हुआ।

फतेहपुर में एक होटल में टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

 

जितेंद्र सिंह को अध्यक्ष और नितिन गुप्ता को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। दिलीप कुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने। पुष्कल कुमार भट्ट और सुनील कुमार श्रीवास्तव को कनिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

मनोज कुमार शुक्ला को संयुक्त सचिव (प्रशासन), संदीप सिंह को संयुक्त सचिव (प्रकाशन) और देवेंद्र पाल को संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) बनाया गया। अनुपम दीक्षित कोषाध्यक्ष, रवि कुमार श्रीवास्तव ऑडिटर और अरविंद कुमार निषाद मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए।

13वीं कार्यकारिणी बनी नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। यह संगठन की 13वीं कार्यकारिणी है। अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। समारोह में आलोक सिंह, रमेश उमराव, राजेश सिंह, अमित रस्तोगी, राम नरेश साहू समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

यूपी-लखनऊ में कमजोर मानसून की चेतावनी, गर्मी बढ़ी; खेती पर असर पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *