Breaking News

अमरोहा में तूफानी बारिश का कहर: गेहूं की फसल हुई बर्बाद, कच्चे मकान ढहे और सैकड़ों पेड़ गिरे, बिजली सप्लाई हुई ठप।

आंधी से पेड़ गिर गया।

अमरोहा में शुक्रवार रात अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने शहर और गांवों में भारी तबाही मचाई। सैकड़ों पेड़ों के गिरने से बिजली के खंभे टूट गए। इससे पूरे जिले में बिजली सप्लाई ठप हो गई।

 

तूफान से कई मकानों की छतें उड़ गईं। कच्चे घर धराशायी हो गए। नगर क्षेत्र में रिक्शा चालक शाहनवाज का मकान भी गिर गया। गरीब रिक्शा चालक और उसका परिवार अब बेघर हो गया है।

किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल बारिश से बर्बाद हो गई। आम के बागों में बौर और कच्चे फल गिरकर नष्ट हो गए। इस दौरान चल रहे शादी समारोहों में भी अफरा-तफरी मची। पंडाल उड़ने से कई आयोजन प्रभावित हुए। राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

Check Also

रोहित शर्मा के वनडे करियर पर सस्पेंस बरकरार, लॉर्ड्स मैच के बाद हो सकता है बड़ा फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर नई चर्चाएं शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *