Breaking News

बदायूं में बिजली और पानी की समस्या से लोग हुए परेशान: सैकड़ों नागरिकों ने सड़क पर चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन, एक घंटे बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर किया शांत।

 

उत्तर प्रदेश के बदायूं में बिजली और पानी की समस्या ने लोगों को परेशान कर दिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंद्रा चौक पर कॉलोनी वासियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोग सड़क पर चटाई बिछाकर बैठ गए।

 

कॉलोनी वासियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उन्हें बिजली और पानी नहीं मिल रहा है। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर और अधिकारी उनके फोन नहीं उठा रहे हैं। इससे नाराज होकर लोगों ने एक्सियन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया-बुझाया। करीब एक घंटे तक चले जाम के बाद लोगों ने सड़क खाली कर दी। बिजली विभाग ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

 

Check Also

यूपी-लखनऊ में कमजोर मानसून की चेतावनी, गर्मी बढ़ी; खेती पर असर पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *