Breaking News

Hathras: सिकंदराराऊ बाईपास: मथुरा-बरेली और कानपुर हाईवे को जोड़ेगा, वाहन जाम में फंसे बिना निकल जाएंगे

 

हाथरस जिले से गुजरने वाले दो अहम राष्ट्रीय राजमार्गों मथुरा-बरेली और अलीगढ़-कानपुर को जोड़ने के लिए सिकंदराराऊ में चार किलोमीटर का बाईपास बनाया जा रहा है। इसका निर्माण दो साल में पूरा करना है।

 

बाईपास का निर्माण पूरा होने के बाद सिकंदराराऊ होकर जाने पर वाहन चालकों को जाम में फंसने की समस्या से निजात मिलेगी। मथुरा-बरेली फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग के पहले चरण में अलीगढ़ के गांव बिज्जू से लेकर हाथरस के गांव कैलोरा तक करीब 33 किलोमीटर के हिस्से पर निर्माण अंतिम चरण में है। अगले माह इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। दूसरे चरण में 1226 करोड़ रुपये की लागत से कैलोरा से कासगंज तक निर्माण किया जाना है। इसी पर सिकंदराराऊ में बाईपास भी बनाया जा रहा है। इसका एक ओवरब्रिज दिल्ली-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊपर से होकर गुजरेगा। सर्विस लेन के जरिये वाहन मथुरा-बरेली हाईवे से इस पर जा सकेंगे।

 

 

करीब 58 किलोमीटर हिस्से के निर्माण की जिम्मेदारी हमारे पास है। इसमें कई बाईपास का निर्माण किया जाना है। सिकंदराराऊ कस्बे से काफी दूरी पर एनएच 34 के ऊपर से एनएच 530बी गुजरेगा। इसका सर्विस रोड भी बनेगा। निर्माण पूरा करने के लिए 24 माह का समय दिया गया है। यह निर्माण 2026 में पूरा किया जाएगा।-विजेंद्र शुक्ला, समन्वयक अधिकारी, एनएच 530बी।

 

Check Also

लखनऊ में 11 जनवरी से मौसम में बदलाव: बूंदाबांदी की संभावना, ठंड में वृद्धि और तेज बर्फीली हवाओं के झोंके चलेंगे – लखनऊ न्यूज़।

  लखनऊ में तड़के सुबह के समय में घने कोहरे का असर है। विभाग का …

Leave a Reply

Your email address will not be published.