Breaking News

Hathras News: गर्भवती महिला का बुरा स्वास्थ्य, राजधानी एक्सप्रेस को जंक्शन पर रोका

 

गर्भवती की तबीयत बिगड़ी, तो उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर 16 जनवरी की सुबह राजधानी एक्सप्रेस को रोका गया। इलाज के लिए महिला को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया।

भुवनेश्वर से दिल्ली जाने वाली 22823 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सवार सागरिका पत्नी सूर्य कांत निवासी भुवनेश्वर उड़ीसा दिल्ली जा रही थीं। वह पांच माह की गर्भवती हैं। सुबह यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। हालत अधिक खराब होने पर रेल अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इस कारण राजधानी एक्सप्रेस को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रोका गया। यहां आरपीएफ की मदद से महिला को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इन्हें उपचार दिया जा रहा है।

Check Also

पीलीभीत में बाघ ने दो लोगों पर किया हमला: महिला पर झपटा, पीठ पर गंभीर चोट; दोस्त को बचाने के लिए युवक ने दिखाई बहादुरी

  पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में टाइगरों का आतंक है। आज सुबह दो अलग …

Leave a Reply

Your email address will not be published.