Breaking News

जेके एनकाउंटर | जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच अब भी मुठभेड़ जारी है.

 

जम्मू-कश्मीर

फ़ाइल चित्र

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के मित्रीगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारी के मुताबिक, तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबल भी आतंकियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. अधिकारी के मुताबिक, आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है और अभी तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

Check Also

मतदान से ठीक पहले Nusrat Jahan पर ED की कार्रवाई, 22 अप्रैल को पेश होने के निर्देश

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच Trinamool Congress (TMC) की पूर्व सांसद Nusrat Jahan को प्रवर्तन निदेशालय (ED) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *