Breaking News

एयरो मॉडलिंग में DDU IET के छात्रों की उड़ान, तीन दिन की वर्कशॉप में सीखे हवाई जहाज बनाने के तरीके

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) में टेकस्फीयर ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय एयरो मॉडलिंग वर्कशॉप का सफल समापन हुआ। 6 से 8 अप्रैल तक चली इस वर्कशॉप में छात्रों को हवाई जहाज के निर्माण और संचालन की बारीकियों की जानकारी दी गई।

वर्कशॉप के दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं अपने हाथों से विभिन्न प्रकार के विमान मॉडल तैयार किए। इसमें डिप्रॉन शीट का उपयोग कर ‘वर्स विंग’, ‘टी-22’ और ‘टाइनी ट्रेनर’ जैसे रिमोट से संचालित होने वाले मॉडल शामिल रहे। इन मॉडलों को बनाने और उड़ाने का प्रशिक्षण अनुभवी ट्रेनर चंदन विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में दिया गया।

कार्यक्रम के अंतिम दिन छात्रों ने अपने बनाए गए मॉडल का प्रदर्शन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन के समक्ष किया। इसके बाद खुले मैदान में इन विमानों की फ्लाइट टेस्टिंग भी की गई, जिसमें छात्रों ने अपने तैयार किए गए मॉडल को उड़ाकर उनकी क्षमता को परखा। कुलपति ने छात्रों की मेहनत और नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में तकनीकी कौशल और सीखने की रुचि को बढ़ावा देते हैं।

वर्कशॉप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में ‘टेक टाइटन्स’ की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ‘टीम आर्क’ दूसरे स्थान पर और ‘टेक वॉरियर’ तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में आईईटी के डीन प्रो. हिमांशु पांडेय, डायरेक्टर एस. एन. तिवारी और आईटी विभाग की एचओडी शिवांगी श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, टेकस्फीयर की टीम के सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Check Also

Vinesh Phogat विवाद पर अदालत सख्त, WFI और पहलवान दोनों को जवाब दाखिल करने का आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) को पहलवान Vinesh Phogat से जुड़े प्रतिबंध और शोकॉज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *